{"_id":"61802d5e41aa362aaa550bc3","slug":"paddy-procurement-center-opened-but-sowing-did-not-happen-chitrakoot-news-knp6617813139","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्र खुले पर नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्र खुले पर नहीं हुई बोहनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। आज से धान खरीद केंद्र खुल गए हैं। अधिकतर केंद्र सूने पडे़ रहे। पहले दिन कुछ केंद्रों में किसान पंजीकरण कराने के लिए आए लेकिन एक भी बोरे की खरीद नहीं हो सकी। केद्रों के प्रभारियों ने किसानों को धान बचने के नियमों की जानकारी दी। सांसद आर के सिंह पटेल गल्लामंडी स्थित धान के विपणन केंद्र का निरीक्षण किया।
जिले मेें सात केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी जाएगी। धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल कामन है। 1960 रुपये मेें ए श्रेणी का धान मूल्य है। केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खरीद होगी। रविवार और अवकाश को छोड़कर अन्य दिनों को छोड़कर शेष दिनों मेें केंद्र खुले रहेंगे। डीएम खरीद के नोडल अधिकारी है। हर केंद्रों पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा एक नमी मापक यंत्र फैन पावर डेस्टर व डबल जाली का छन्ना रखा जाएगा।
केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, वाहन पार्किँग, बैठने की सुविधा प्रकाश व्यवस्था के लिए कहा गया है। सांसद आर के सिंह पटेल ने शहर के गल्लामंडी स्थित विपणन शाखा के धान केंद्र का निरीक्षण किया। जहां धान केंद्र की व्यवस्था को देखा। पंजीकरण करा रहे किसानों से बातचीत की। कहाकि सभी किसानों का धान खरीद जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह, राजकुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला खाद विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार धान खरीद केंद्र का लक्ष्य नहीं दिया गया है। अधिक से अधिक धान खरीदने के निर्देश हैं।