{"_id":"59bd63884f1c1b1a688b4f38","slug":"package-in-charge-suspended-by-the-district-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुल प्रभारी अगरहुंडा को जिलाधिकारी ने किया निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुल प्रभारी अगरहुंडा को जिलाधिकारी ने किया निलंबित
चित्रकूट
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से सवाल पूंछते जिलाधिकारी शिवाकंात द्विवेदी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया तो संकुल प्रभारी व एबीएसए की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई। छात्र तो छोड़िए शिक्षक भी कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए। जिससे नाराज जिलाधिकारी ने शिक्षकों को फटकार लगाई। संकुल प्रभारी अगरहुंडा को निलंबित व खंड शिक्षाधिकारी मानिकपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय पुरा में पंाच शिक्षामित्र न मिलने पर मानदेय काटने के निर्देश भी दिए।
शनिवार को जिलाधिकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालापुर क्षेत्र मानिकपुर,प्राथमिक विद्यालय पुरा,हन्ना विनैका प्रथम,द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हन्ना विनैका क्षेत्र मऊ का औचक निरीक्षण किया। शिक्षक कीर्ति से सवाल किया कि 1/2 व 2/4 में कौन सी संख्या बड़ी है इसका सही जवाब न देने पर फटकार लगाई।
कक्षा सात के छात्र सुमित कुमार से इसी सवाल का जवाब पूछा सही बताने पर जिलाधिकारी ने उस छात्र को सौ रुपये देकर उत्साह वर्द्धन किया। शिक्षकों को कड़ी फ टकार लगाते हुए कहा कि शिक्षा में सुधार लाए नहीं सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा न किए जाने पर संकुल प्रभारी अगरहुंडा को निलबिंत करने व खंड शिक्षाधिकारी मानिकपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हन्ना विनैका का निरीक्षण किया जिसमें 14 सितंबर से मिड-डे-मील नहीं बना। इस पर प्रधानाध्यापक पवन सिंह ने बताया कि कोटेदार द्वारा गल्ला नहीं दिया जा रहा इस पर जिलाधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए और शिक्षामित्र समायोजित अध्यापक नागेंद्र सिंह,प्रदीप कुमार,अमृत लाल,आनंद कुमार,रीना द्वारा विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर खंड शिक्षाधिकारी मऊ को निर्देश दिए कि इनका मानदेय काटा जाए।
विद्यालय परिसर में बनाए गए शौचालय, एकल कक्ष,संकुल भवन का निर्माण सही न पाए जाने पर कहा कि जिन प्रधान व प्रधानाध्यापक द्वारा इसका निर्माण कराया गया है उसकी टिप्पणी सहित रिर्पोट उपलब्ध कराए। ताकि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा सके।