{"_id":"5f3028338ebc3e4ae528e91f","slug":"other-chitrakutt-news-knp5759678157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े 8 चोर, 25 भैंस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े 8 चोर, 25 भैंस बरामद
विज्ञापन
बरगढ़/मानिकपुर(चित्रकूट)। जिले के दो स्थानों पर चोरी की 25 भैंस के साथ पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ रविप्रकाश ने दो डीसीएम में 23 भैंसों को लादकर ले जाते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बहिलपुरवा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने टीम के साथ दो चोरों को भैंस के साथ पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अमर सिंह निवासी रदीमपुर मोलानी थाना करारी जनपद कौशांबी, पीर अली निवासी पश्चिमशरीरा, अफरोज मोहम्मद निवासी अंदावा थाना पनवार जनपद रीवा मप्र, राजू भाट निवासी पतेरी, रफीक अहमद व मोहम्मद गुड्डु निवासी चौखंडी थाना अतरैला जनपद रीवा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बहिलपुरवा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया आठ अगस्त को देवराज यादव निवासी ददरीमाफी की दो भैंस चोरी हो गई थीं। बिलहरी तिराहे पर दो लोग भैंस, पड़िया लेकर आते दिखाई दिए। घेराबंदी कर शिवकुमार विश्वकर्मा व मो अनस उर्फ बल्लू पठान निवासी मरवा थाना जैतवारा सतना को पकड़ा गया है। दोनों ने ददरी के जंगल से भैंस, पड़िया चुराई थी।