फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Opposition to token system in paddy purchase

धान खरीद में टोकन व्यवस्था का विरोद

Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Opposition to token system in paddy purchase
चित्रकूट/मऊ/राजापुर। भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में चारों तहसीलों में किसानों ने प्रदर्शन कर धान खरीद के लिए लागू की गई टोक न व्यवस्था का विरोध किया। प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मऊ में किसानों ने ट्रैक्टर-रैली निकाल तहसील परिसर में विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई टोकन नीति से किसान भ्रमित होगा। किसानों ने पहले ही ऑनलाइन कराकर क्रय केंद्रों में नंबर लगा रखे हैं। अब इस व्यवस्था से किसान को दोबारा नंबर जनरेट करवाने पर परेशानी उठानी पड़ेगी। किसानों ने पुरानी नीति के तहत इस वर्ष खरीद कराने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि पिछले वर्ष 14 धान क्रय केंद्र खोले गए, जबकि इस साल संख्या 11 हैं। इनमें चार केंद्रों पर खरीद 15 दिसंबर से शुरू हुई। अब खरीद का समय लगभग दो माह शेष है। ऐसे में नया नियम लेकर नई टोकन जनरेटर करने की नई नीति किसानों पर थोपी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि नीबी-लपांव संपर्क मार्ग का निर्माण जल्द शुरू न होने पर चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी दी। राजापुर तहसील में अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अगुवाई में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर कर्वी तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मऊ तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी, मानिकपुर तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद, वीरेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed