{"_id":"57891f664f1c1b737e13de48","slug":"only-bjp-encompass-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच भाजपाइयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच भाजपाइयों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
एसओ का ज्ञापन देते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सपा सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपाइयों ने पहाड़ी, मऊ, मारकुंडी और सरैंया में थाने व चौकी के सामने धरना दिया। जिसमें भाजपाइयों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहद लचर बताया।
विज्ञापन
सरैंया चौकी के सामने जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का अभियान जारी रहेगा। किसी भी हालत में भाजपा किसी के साथ अत्याचार नहीं होने देगी। प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर ज्यादा जुल्म हो रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्र्रम प्रभारी प्रकाश मिश्रा, बद्री विशाल त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी ने चौकी प्रभारी जयनारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। पहाड़ी कस्बे में थाने के सामने भाजपाइयों ने रिमझिम बारिश के बीच धरना दिया। लगभग पांच सैकड़ा लोग मौजूद रहे। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी शिवशंकर सिंह ने कहा कि अब लोग सपा व बसपा की जनविरोधी नीतियों का जान चुके हैं। अगले चुनाव में कोई इनके बहकावे में नहीं आएगा। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बढ़िया काम कर रही है, उसी तरह यूपी में सरकार बनने के बाद विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि क्षेत्र में सरकार की गलत नीतियों के कारण ही अपात्रों को सरकारी योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डा. रणवीर सिंह चौहान, देव त्रिपाठी, विकास मिश्रा, दिनेश सिंह, योगेंद्र सिंह, तीरथ तिवारी, विनोद पंाडेय, दिनेश तिवारी, सौरभ द्विवेदी, बृजेश पंाडेय, तेजबलि सिंह, हेमंत सिंह आदि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी को सौंपा।
इसी प्रकार मऊ थाने के सामने कार्यक्रम प्रभारी पुष्पा मिश्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने धरना देकर थानाध्यक्ष केशव वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, नवल मिश्रा, पुष्पराज सिंह,ओमप्रकाश मिश्रा,शिवकरन, रमेश मिश्रा, हरीशंकर, मूलचंद्र ओझा व मुन्नालाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। इसके अलावा मारकुंडी थाने के सामने धरना दिया। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी रवि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने थानाध्यक्ष साजिद खान को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हरबंश तिवारी, मनीष पांडेय व मोहनदास आदि मौजूद रहे।