फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   On the slow increase cashless Dharmnagri

धर्मनगरी बढ़ा कैशलेस की ओर पर रफ्तार धीमी

Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
On the slow increase cashless Dharmnagri
होटल में स्वैप मशीन से पेमेंट करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी के बाद से कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन धर्मनगरी में अभी इसकी रफ्तार धीमी है। यहां के आधा दर्जन पेट्रोल पंपों, दो होटलों और शॉपिंग मॉल में ही स्वाइप मशीन से भुगतान शुरू हो पाया है। वहीं यहां का व्यापारी वर्ग कैशलेस  को लेकर असमंजस की स्थिति में है। उनका कहना है कि पिछडे़ इलाके में ज्यादा जागरूकता न होने के कैशलेस भुगतान व्यवस्था शुरू करने से ग्राहक आना न छोड़ दे।
विज्ञापन



 धर्मनगरी में कैशलेस को लेकर स्कूल, कालेजों के छात्र- छात्राओं से जागरूकता रैली जरूर निकाली जा रही है। जिसका आंशिक प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। कैशलेस व्यवस्था के प्रति लोगों की रूचि जरूर जिले में बढ़ रही है लेकिन अभी तक इसका प्रयोग करने में लोग हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में कामदगिरी फीलिंग स्टेशन खोह के प्रोपराइटर अतुल सिंह ने बताया कि स्वाइप मशीन लगाकर ग्राहकों को कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। इसी तरह बेडीपुलिया, सीतापुर व मुख्यालय के आधा दर्जन पेट्रोल पंपों में स्वाइप मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यालय के रामकृपा होटल में भी आनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू हुई है। दो स्वाइप मशीन भी लगाई हैं। मंगलम मॉल में भी स्वाइप मशीन से ग्राहक पेमेंट कर रहे हैं। शहर के व्यापारी देवेंद्र केशरवानी, महेश गुप्त, राहुल गुप्ता, गोलू, सुरेश तिवारी, लवलेश सिंह, विष्णु केशरवानी व नत्थू लाल ने बताया कि कैशलेस के प्रति लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं। लेकिन पूरी व्यवस्था शुरू होने में यहां देर लगेगी। 


सैलानियों को भाई नोटबंदी, बोले हमारे यहां भी यहीं व्यवस्था


 धर्म नगरी घूमने आए स्काटलैंड के पीटर सैम्यूल और समु क्राक्स ने बताया कि उनके पास ज्यादा कैश नहीं है क्योंकि जब वह इंडिया आए तो उनको ज्यादा करेंसी नहीं दी गई। आनलाइन होटल व भोजन की बुकिं ग होने के कारण इसकी तो कोई समस्या नहीं आ रही लेकिन घूमने के दौरान कुछ चीजें अच्छी लगती है जिन्हें कम नगदी होने के कारण नहीं खरीद पाते और कहीं-कहीं तो दो हजार की नोट का दुकानदार फुटकर भी नहीं दे पाते। नोटबंदी के बारे में कहा कि इसका आगे चलकर परिणाम विदेशियों के लिए तो अच्छा ही रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed