फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   On Monday, the second Monday of Savan will echo the pavilion from midnight

सावन का दूसरा सोमवार आज, आधी रात से गूंज उठेंगे शिवालय

Sun, 16 Jul 2017 11:18 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 16 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
On Monday, the second Monday of Savan will echo the pavilion from midnight
lord shiva symol image

विज्ञापन
चित्रकूट। सावन माह शुरू होते ही धर्मनगरी में कांवड़ियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। जिसमें रामघाट सहित प्रमुख मठमंदिरों में बोलबम के धुन सुनाई दे रही है। सावन माह के दूसरे सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वामी मत्यगजेेंद्र नाथ में जलाभिषेक करेंगे जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
        सावन माह में धर्मनगरी में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जो रामघाट स्थित मत्यगजेेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी कांवडिया बड़ी संख्या में आ रहे हैं। जिससे धर्मनगरी में बोल बम की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

   इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं जिसमें दूसरे सोमवार को जलाभिषेक व परिक्रमा करने के लिए सुदूर क्षेत्र से श्रद्धालु जमा हो गए हैं। जिसको देखते हुए रामघाट के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप लाइन से चुटहिल हो रहे श्रद्धालु
खोही। जल संस्थान द्वारा परिक्रमा मार्ग में लगाई गई पाइप लाइन के पाइप खुले में लगे होने के कारण आए दिन श्रद्धालु चुटहिल हो रहे हैं।  स्थानीय परमेश्वर दयाल शुक्ल ने बताया कि जब परिक्रमा मार्ग में अधिक भीड़ एकत्र हो जाती है जिससे खोही बाजार का रास्ता बंद कर श्रद्धालुओं को चोपड़ा तालाब की ओर से निकाला जाता है। इस रास्ते में 13 ब्रेकर बने हुए हैं जो कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed