{"_id":"69a9c01c279e38eaa60951b8","slug":"on-bhai-dooj-sisters-applied-tilak-to-their-brothers-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127896-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भाई दूज पर बहनों ने किया भाई का तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भाई दूज पर बहनों ने किया भाई का तिलक
Thu, 05 Mar 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
05 सीकेटीपी-21- शंकर बाजार स्थित घर में भाई ऋषि को मिठाई खिलाती सौम्या। संवाद
चित्रकूट। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज बृहस्पतिवार को धर्मनगरी में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की रौनक दिखाई दी। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। दूज पूजा के बाद बहनों ने विधिवत भाईयों को तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया। इसके बाद भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किए। इस दौरान परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। पर्व के चलते बस स्टैंड और बेड़ी पुलिया सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी लोगों की खासी भीड़ नजर आई। अपने घरों या रिश्तेदारों के यहां भाई दूज मनाने के लिए लोग ठसाठस भरी बसों और चार पहिया वाहनों से सफर करते दिखाई दिए।
वहीं दूज पर मिठाई की दुकानों पर भी पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने पारंपरिक बंगाली मिठाई, रसगुल्ला, गुझिया और लड्डू के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों की पैकिंग वाली मिठाइयों की भी खरीदारी की। इनमें सोन पपड़ी की मांग सबसे अधिक रही। अन्य दिनों की तुलना में शहर में खुली मिठाइयों की अधिक दुकानें लगीं। मिठाइयों के दाम 180 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 500 रुपये प्रति किलो तक रहे।