{"_id":"6504af20a3ec453e2d0708d6","slug":"old-man-died-during-treatment-family-members-created-ruckus-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1654-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। कस्बा के पटेल नगर निवासी राजेंद्र (55) को परिजनों ने बुखार के चलते शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसपर गुस्साए परिजनों ने सीएसची में हंगामा किया। आरोप लगाया कि गलत इलाज किया गया है। जानकारी होते ही एसडीएम व पुलिस टीम पहुंची और मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।
मानिकपुर कस्बा के पटेल नगर निवासी ने संजय व सुनील ने बताया कि पिता राजेंद्र को बुखार के चलते सीएचसी लाया गया था। आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से दवा नुकसान कर गई और उनके पिता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर नोकझोंक हुई। वार्ड में रखी सामग्री को इधर उधर फेंका।
सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम रामजन्म यादव पहुंचे और परिजनों किसी तरह समझाकर शांत कराया। राजेंद्र झाड़ू बनाने का काम करता था।
एसडीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर नहीं मिली है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि बेहद गंभीर हालत में मरीज को लाया गया था। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।