{"_id":"ca92a9f02d709853ff2c8e30a8b2008b","slug":"old-age-man-deadbody-thrown-after-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर फेंका गया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या कर फेंका गया था शव
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमहिल गांव के पास एक सप्ताह पूर्व मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त कौशांबी निवासी युवती ने पिता के रूप में की है। पुलिस ने अधेड़ की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।
चार मार्च को जमहिल गांव के गेड़ुवा नाले के पास अधेड़ का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से इसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की थी। पहाड़ी के एसआई सियाराम यादव ने बताया कि मंगलवार को कौशांबी पुलिस के साथ एक युवती श्रेया आई। उसने शव की शिनाख्त पिता योगेंद्र सोनी निवासी अशोकनगर थाना करारी (कौशांबी) के रूप में की।
श्रेया ने बताया कि वह चार मार्च को बीए प्रथम वर्ष का पेपर देने पिता योगेंद्र के साथ जा रही थी। ओसा चौराहे के पास रास्ते में कुछ लोगों ने उसके पिता को अगवा कर लिया था। उसने इसकी करारी थाने में तहरीर भी दी थी। इस संबंध में करारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि अधेड़ की हत्या कहीं और कर शव यहां पर फेंका गया है।
विज्ञापन
इस मामले में करारी के समरो गांव निवासी एक युवक अकील अंसारी को गिरफ्तार किया गया है और इसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।