फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   officers are negociating complain

‘अफसर कर रहे समस्याओं की अनदेखी’

Tue, 16 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 16 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
officers are negociating complain

मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि अफसर लोगों की समस्याएं निपटाने में लापरवाही कर रहे हैं। निर्देश के बाद भी कार्यालय में सुबह दस से बारह बजे तक नहीं बैठ रहे हैं। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी प्रार्थनापत्र लंबित हैं, उनका निस्तारण कर सूचना भिजवाएं। वह टेलीफोन से संपर्क करेंगी और कोई अधिकारी नहीं मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


तहसील दिवस में मंडलायुक्त ने लोगाें की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 188 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 15 नि:शक्तों के प्रमाणपत्र बनाए गए। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना समाजवादी पेंशन को लेकर काफी शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन


 सरकार ने इसका लक्ष्य बढ़ा दिया है। प्राथमिकता के अनुसार खुली बैठक में लाभार्थियों का चयन किया जाए। आगाह किया कि अधिकारी आफिस में बैठकर इसका सत्यापन न करें। भूमि विवाद संबंधी मामलों में अवैध कब्जे हटाने को प्राथमिकता दें। यह काम तीस जून तक किया जाना है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों और भूमि विवाद के मामले अगर अफसर हल न कर सकें तो उनके संज्ञान में लाएं। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मुजाहिदुल अहसन, परियोजना निदेशक एससी राय, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed