फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   OBC youth will receive training in O-Level and CCC.

Chitrakoot News: ओबीसी युवाओं को ओ-लेवल व ट्रिपल सी मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
OBC youth will receive training in O-Level and CCC.
आवेदकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन, 10 तक होंगे स्वीकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग आपको कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में ओ-लेवल व ट्रिपल सी की ट्रेनिंग दिलाएगा। इच्छुक आवेदकों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ये आवेदन 10 जुलाई तक स्वीकार होंगे।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उप्र लखनऊ के निर्देश पर अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में ओ-लेवल एवं सीसीसी का प्रशिक्षण मिलेगा। योजना में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक एक लाख आय सीमा में आने वाले आवेदकों को ओ लेवल, सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक को जनपद चित्रकूट का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने के इच्छुक आवेदक को 10 जुलाई तक तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य किसी के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed