फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to SDM for not filing report on time

Chitrakoot News: समय से रिपोर्ट दाखिल न करने पर एसडीएम को नोटिस

Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Notice to SDM for not filing report on time
चित्रकूट। न्यायालय में प्रारम्भिक जांच की रिपोर्ट निर्धारित समय में न दाखिल करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राजापुर के उप जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले में एसडीएम के विरूद्ध नोटिस जारी कर आगामी 10 अगस्त को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

सरधुवा थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव के निवासी रामसुमेर ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय चित्रकूट के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने अपने चाचा द्वारा किए गए वसीयत नामे के मामले में राजापुर तहसील के कर्मचारियों और नायब तहसीलदार पर गांव के कुछ लोगों से मिलकर साजिश करते हुए खतौनी में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने और जमीन का बैनामा अवैध रूप से कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में इलाकाई पुलिस द्वारा कोई सुनावाई न किए जाने पर पीडित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना पत्र का अवलोकन करने के बाद इस मामले में राजापुर उप जिलाधिकारी को स्वयं प्रारम्भिक जांच करते हुए 10 दिन के अन्दर न्यायालय में आख्या प्रस्तुत करने के आदेश 8 जून को दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक न्यायालय में आख्या न आने पर सीजेएम सूर्यकान्तधर दुबे ने राजापुर एसडीएम प्रमोद कुमार झा को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया है। स्मृति पत्र भेजने के बाद भी आख्या प्रस्तुत न करने को न्यायालय के आदेश की अवमानना के तहत नोटिस जारी करते हुए एसडीएम राजापुर से कहा गया है कि क्यों न उनके विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाते हुए विधिक अनुसार दंडित किया जाए। इस मामले में आगामी 10 अगस्त को पत्रावली को स्पष्टीकरण के साथ पेश करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed