{"_id":"679fb966e0cf2f88160f0623","slug":"notice-to-cvo-for-slow-pace-of-geo-tagging-of-pasture-land-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112900-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चारागाह जमीन का जियो टैग धीमी गति से होने पर सीवीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चारागाह जमीन का जियो टैग धीमी गति से होने पर सीवीओ को नोटिस
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुनर्निर्माण/ जीर्णोद्धार मरम्मत व अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूर्ण कराए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक कैंप सभागार में हुई। डीएम ने चारागाह जमीन का जियो टैग के कार्य की प्रगति ठीक ना पाए जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने को निर्देश दिया। कुछ स्कूलों में मानक के अनुरूप निर्माण न किये जाने की डीएम ने नाराजगी जताई।
रविवार को बैठक में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद बांदा 23 राजकीय बालिका विद्यालय में लाइब्रेरी, प्रयोगशाला व पेयजल के कार्य कराए जाने हैं। डीएम ने एक-एक प्रधानाचार्य से कार्य की प्रगति व गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। जिस पर 13 स्कूलों के प्राचार्य ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता से कार्य हो रहा है। वहीं कुछ विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि घटिया ईंट लगाकर निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने नाराजगी जताकर सुधार के निर्देश दिए। डीआईओएस ने बताया कि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल सात विद्यालयों में शौचालय व पेयजल के कार्य को 15 मार्च तक पूरा कराने के लिए कहा गया है।
डीएम ने कहा कि ऑडिटोरियम में स्पीकर, प्रोजेक्टर, माइक, लाइट सभी चलाकर चेक कर हैंडओवर कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में जनपद की 48 वीं रैंक है, जो खराब है। डीएम ने सचिव व लेखपाल को लगाकर इसे बेहतर कराने की बात कही। राजापुर में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति ठीक नहीं हैं। शिविर लगाकर रात व दिन में फार्मर रजिस्ट्री बनाएं। प्रतिदिन जो आईडी बनाई जाए, उसकी सूचना भेजे।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम उमेश चंद्र निगम, राजेश प्रसाद, एसभीएम कर्वी पूजा साहू, मानिकपुर मोहम्मद जसीम, राजापुर आलोक कुमार सिंह, मऊ सौरभ यादव मौजूद रहे।