फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to contractor for making substandard drain

Chitrakoot News: मानकविहीन नाला बनाने पर ठेकेदार को नोटिस

Sat, 06 Jul 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Notice to contractor for making substandard drain
राजापुर (चित्रकूट)। चित्रकूट कानपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजापुर में टूटे नाले का एसडीएम ने निरीक्षण किया। गुणवत्ताविहीन कार्य देखकर ठेकेदार के विरुद्ध नोटिस जारी कर डीएम को रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही है।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे में 10 माह से नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे कर्वी बाईपास से लेकर बोड़ीपोखरी तक 18 किमी लोक निर्माण विभाग प्रयागराज ने स्वीकृत कर ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराया। जिसमे राजापुर कस्बे के व्यापारियों सहित अनेकों सामाजिक संगठनों के लोगो ने गुणवत्ताविहीन नालों व सडक़ पर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिस पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने 26 दिसंबर 2023 को टीम के साथ निरीक्षण करते हुए ठेकेदारों को निर्देशित किया था कि सड़क व नाले का कार्य मानक के अनुरूप किया जाए, लेकिन ठेकेदार ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

एक माह पहले एडीएम उमेशचंद्र निगम, एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद चौरसिया, एसडीएम प्रमोद झा ने जल निकासी एवं आधे अधूरे नालों को मानक अनुसार बनाने के निर्देश ठेकेदार को दिए। बावजूद इसके ठेकेदार मनमानी पर आमादा रहा। परिणाम यह हुआ पहली ही बारिश में नाला धंस गया। टूटे नाले की जांच शुक्रवार को एसडीएम प्रमोद झा ने किया है। उन्होंने कहा कि कई बार ठेकेदार को लिखित व मौखिक आदेश दिए गए थे। गुणवत्ताविहीन नाला निर्माण की रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed