{"_id":"0fa4b8cb24b776198e4473392dd64ccf","slug":"not-reduce-diesel-cheaper-rent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल सस्ता हुआ पर किराया नहीं घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल सस्ता हुआ पर किराया नहीं घटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल की कीमतें लगातार कम होने के बाद भी बसों का
विज्ञापन
किराया जस का तस है। इससे यात्रियों में रोष है। यात्रियों का कहना है कि
डीजल का दाम बढ़ने पर तुरंत किराया बढ़ा दिया जाता है, किंतु कई बार दाम कम
होने के बाद किराया नहीं घटाया गया।
छह माह पहले मंडल में डीजल की कीमत 64.92 रुपये लीटर थी, अब डीजल 51.40 रुपये लीटर है। छह महीने में लगभग तेरह रुपये लीटर की गिरावट के बाद भी बसों का किराया नहीं घटाया जा रहा है। यात्रियों की मांग है कि रोडवेज बसों के साथ ही प्राइवेट बसों का किराया भी कम किया जाए।
राजापुर-पहाड़ी-कर्वी रूट पर 27 बसें चलती थीं। सात बसें खराब होने के कारण अब बीस बसें ही चल रही हैं। इनके अलावा बोड़ी पोखरी, गनीवां और पहाड़ी को 40 जीपें भी चलती हैं। इस रूट पर रोडवेज की बसें न चलने से निजी बसों का ही सहारा है। कर्वी से राजापुर की दूरी 30 किमी है।
इस समय बस से राजापुर से कर्वी तक का किराया 30 रुपये हैं। जीपों चालक 40 रुपये तक वसूल रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि जब रोडवेज बसों में किराया 80 पैसे प्रति किमी की दर से लिया जाता है तो निजी बसों में एक रुपये प्रति किमी की दर से क्यों वसूला जाता है। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज को भी अपना किराया घटाना चाहिए।