फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Not Delhi but Kaushambi is far away, please send it somehow

दिल्ली नहीं कौशांबी दूर है साब, किसी तरह भेज दीजिए

Sat, 28 Mar 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Not Delhi but Kaushambi is far away, please send it somehow
फोटो-3- दिल्ली से कौशांबी जाने के लिए पैदल निकले आठवें दिन मुख्यालय पहुंचे मजदूरों से जानकारी लेत? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन का असर मजदूरों पर दिख रहा है। शहर में आए दिन सुदूर क्षेत्र से पैदल चलकर लोग आ रहे हैं। जिले की सीमा से सटे कौशांबी जिले के तीन मजदूरों की कहानी भी कुछ ऐसी ही दर्द भरी है। 21 मार्च को कोई साधन न मिलने पर पैदल ही कौशांबी के लिए निकले तीन मजदूर आठवें दिन 28 मार्च को चित्रकूट पहुंचे। इनका कहना है कि अब उन्हें दिल्ली नहीं कौशांबी दूर लगता है। भूखे प्यासे और थके हारे इन मजदूरों का शहर के ट्रैफिक चौराहे पर पुलिस ने रोककर मेडीकल कराया। कई घंटे तक गुजारिश करने के बाद पुलिस ने तीनों को एक ट्रक में बैठाकर कौशांबी रवाना करा दिया।
विज्ञापन

साहबपुर जिला कौशांबी निवासी राजाराम, रज्जन और बचोली दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बताया कि जनता कर्फ्यू की घोषणा होते ही दिल्ली से ट्रेन बसें बंद हो गईं। फैक्टी भी बंद हो गई तो भरण पोषण के लाले पड़ गए। उनके पास इतने रुपये भी नहंी थे कि किसी प्राइवेट वाहन को बुक करते। इसके बाद तीनों पैदल ही वहां से निकले। बायां झांसी होते हुए शनिवार को मुख्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

पन्ना पुलिस पर पिटाई का आरोप, टीआई ने बांटे बिस्किट ब्रेड
चित्रकूट। इंदौर से प्रतापगढ़ के लालगंज झारा जा रहे जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, दिलीप यादव बाइक से मुख्यालय आए तो यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने उन्हें रोककर पूछताछ की। इन लोगों ने बताया कि टाइल्स लगाने का काम करते हैं। लॉकडाउन होने से भोजन का संकट खड़ा हो गया। इस कारण अब घर जा रहे हैं। पन्ना पुलिस पर पिटाई व पांच सौ रुपये का चालान करने का आरोप लगाया है। टीआई ने उन्हें बिस्किट, ब्रेड देकर घर तक पहुंचने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा प्रयागराज हंडिया के मनोज, बारा का समर मौर्य, कौशांबी का आदित्य कुशवाहा, सत्येंद्र बांदा से बस से आ रहे थे। शिवरामपुर में बस चालक के उतारने पर पैदल मुख्यालय तक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed