फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Noisy dumper trucks on the overbridge all night; looming risk of accidents.

Chitrakoot News: ओवरब्रिज पर रातभर डंपरों का शोर, मंडराता हादसे का खतरा

Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Noisy dumper trucks on the overbridge all night; looming risk of accidents.
फोटो 06 सीकेटीपी-03 -रात में ओवरब्रिज से निकलते भारी वाहन। संवाद
चित्रकूट। कर्वी-पहाड़ी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर तेज गति से दौड़ने वाले डंपरों ने स्थानीय भवन स्वामियों के लिए आफत खड़ी कर दी है। इन वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार से न केवल धूल का गुबार उड़ता है, बल्कि ओवरब्रिज के आसपास की इमारतों में कंपन से हर पल अनहोनी का डर बना रहता है।
विज्ञापन

कर्वी-पहाड़ी मार्ग शहर के बीचोबीच से गुजरा है। यह मार्ग कानपुर, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जनपदों को जोड़ता है। इसलिए यह मार्ग अतिव्यस्ततम है। इस मार्ग पर बढ़ते वाहनों के दबाव से यातायात को व्यवस्थित करने के लिए भारी वाहनों के दिन में निकलने पर पाबंदी है। ऐसे में इस मार्ग पर शहर से करीब चार किमी पहले लोढ़वारा गांव के पास नो-इंट्री पर भारी वाहनों की कतारें लग जाती है।
विज्ञापन


इसी प्रकार खोह और कलक्ट्रेट के पास भी भारी वाहन सुबह छह बजे के बाद खड़े हो जाते हैं और रात साढ़े नौ बजे नो-इंट्री खुलते ही कतारों में डंपरों के फर्राटे भरते नजर आते हैं। रात के वक्त में इस ओवर ब्रिज के जरिये करीब एक से डेढ़ हजार डंपर व ट्रक शहर के भीतर से निकलते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से ओवरब्रिज के आसपास तेज शोर बना रहता है। इससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को रातभर चैन की नींद नहीं मिल पा रही है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

नई बाजार के रमेश सोनी ने बताया कि रात में नौ बजे से बाद किसी काम से ओवरब्रिज से निकलना हो तो निकलना मुश्किल हो जाता है। डंपर चालक बेखौफ होकर वाहन को दौड़ाते है। ब्रिज के सिंगल होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते है।

--------

नई बाजार निवासी पीडी गुप्ता ने बताया कि रात में भारी वाहनों के निकलने से नींद हराम हो रही है, साथ ही बच्चों के पढ़ने में भी परेशानी होती है। घर ब्रिज के नजदीक होने के कारण रात में भीषण शोर रहता है और जाम लग गया तो घंटों की फुरसत हो जाती है।


बोले जिम्मेदार

बाईपास निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने के बाद बाईपास का निर्माण शुरू होगा। - जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

फोटो 06 सीकेटीपी-03 -रात में ओवरब्रिज से निकलते भारी वाहन। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी-03 -रात में ओवरब्रिज से निकलते भारी वाहन। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी-03 -रात में ओवरब्रिज से निकलते भारी वाहन। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी-03 -रात में ओवरब्रिज से निकलते भारी वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed