फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   no electricity in 25 villages from 3 days

पचीस गांवों में तीन दिन से बिजली गुल

Mon, 15 Jun 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व आई आंधी और बारिश के कारण ध्वस्त हुई विद्युत व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी है। करीब पचीस गांवों की बिजली अभी भी गुल है। विभाग के अनुसार विद्युत पोल लगाने और तार खींचने में अभी चौबीस घंटे और लग जाएंगे। तब कहीं जाकर बिजली आपूति सुचारु हो सकेगी।

विज्ञापन


शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान कई जगह विद्युत पोल और तार टूट गए थे। गनीवां फार्म से बूढ़ा सेमरवार तक के गांवों के बीच पैंतीस खंभे गिर गए थे। इसके चलते तीन दिन से पचीस गांवों में अंधेरा है। विद्युत विभाग का कहना है कि अभी व्यवस्था सुधरने में एक दिन और लग सकता है। विद्युत कर्मी युद्धस्तर पर कार्य करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

यहां है आपूर्ति बाधित
गनीवां, व्यासबन्ना, उन्नायबन्ना, हरदौली, डहिया, कंधवनिया, देहरुच माफी, बघवारा, भुजौली, सिंहपुर, घुरेहटा, मगरही, नांदी, तौरा, खरसेड़ा समेत 25 गांवों के लोग बिजली न आने से गर्मी में परेशान हैं। वहीं पेयजलापूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर दिया गया काम
एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि ठेकेदार एसपी सिंह को काम सौंपा गया है। खंभे और तार गिरने से लगभग ढाई लाख का नुकसान हुआ है। इतना ही खर्च आपूर्ति दुरुस्त करने में लगेगा। जेई एसके मौर्या ने बताया कि एक खंभे की कीमत लगभग 45 सौ रुपये है। खेतों में पानी भरा होने से खंभे लगाने में असुविधा हो रही है। अगर मौसम ने साथ दिया तो मंगलवार शाम तक आपूर्ति चालू हो जाएगी। सोमवार दोपहर तक पंद्रह खंभे खड़े कर दिए गए थे।
राजापुर में भी बिजली की किल्लत
राजापुर। यहां भी तिरहार क्षेत्र के इलाकों में तीन दिन से बिजली नहीं है। ऐसे में लोग बिजली और पानी के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed