फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   no comment for casino players

कैसीनो खेलने वालों पर टिप्पणी नहीं

Sat, 08 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 08 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
no comment for casino players

अभिनेता, निर्देशक और नेता राजा बुंदेला ने बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा के आरोपों पर पलटवार कर कहा कि वह उन लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, जिन्होंने बुंदेलखंड के लोगों का पैसा कैसीनो खेलने में लगा दिया। बुंदेली सेना का मैं अध्यक्ष हूं। मेरे पास इसके सभी जरूरी कागजात हैं। वह अदालत में इसे साबित भी कर सकते हैं।  

विज्ञापन


राजा बुंदेला ने कहा कि जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं, वे अपने गिरेबां में झांकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे दोस्त ने इन लोगों को गोवा में कैसीनो खेलते देखा था। जरूरी हुआ तो वह इसके सुबूत भी दिखा सकते हैं। बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए उन्होंने काफी कुछ गंवाया है। कोई ये सिद्ध कर दे कि मैंने किसी का भी एक पैसा बर्बाद किया है, तो मानूं। उन्होंने हरिमोहन विश्वकर्मा आदि पर आरोप लगाया कि यह जवाब दें कि छह साल तक संगठन शांत क्यों रहा। नौकरी के नाम पर युवकों से पैसे किसने ऐंठे। उनके पास सभी सुबूत हैं और इसलिए ये लोग चुप रहें तो बेहतर होगा। पृथक राज्य के आश्वासन की वजह से ही वह भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन


 अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान से उनकी इस मुद्दे पर बात भी हुई है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते वर्ना कुछ छीटें उनके दामन में भी आएंगे। पृथक राज्य के लिए वह तत्पर हैं, रास्ता बदला है मंजिल नहीं। बोले, किसकी कमीज गंदी, किसकी साफ, इस लड़ाई में पड़ने से बेहतर है कि सभी पृथक राज्य को लक्ष्य बनाएं। उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के चुनाव लड़ने का मामला पहले से ही चुनाव आयोग में चल रहा है। पहले वह इसी संगठन के बैनर तले चुनाव लड़ना चाहते थे पर मामला लंबित होने की वजह से अलग पार्टी बनाई। बताया कि आयोग में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा का अध्यक्ष होने का कई लोगों ने दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed