फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nine bangles in my hands

Chitrakoot News: मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां... से शुरू हुआ खजुराहो फिल्म फेस्टिवल

Sun, 17 Dec 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nine bangles in my hands
चित्रकूट। पयर्टन नगरी खजुराहो में शनिवार को हाॅलीवुड और वाॅलीवुड के कलाकारों के बीच खजुराहो इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ। इससे पहले भगवान मतंगेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा में मैहर बैंड, बुंदेली ढिमरहाई और दिवारी नृत्य से कलाकारों ने ऐसी समा बांधी कि सड़क पर लोगों का मजमा लग गया। चित्रकूट की साक्षी सिंह के श्रीदेवी की याद में गाये मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया हैं के गाने और नृत्य से फेस्टिवल की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

दिवंगत फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी को समर्पित इस फेस्टिवल का शुभारंभ दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख और हास्य अभिनेता असरानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शनिवार से 22 दिसंबर तक चलने वाले नौवें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत फिल्मी कलाकार आरिफ शहडोली के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा से हुआ। लगभग एक घंटे की इस शोभायात्रा के पाहिल वाटिका तक पहुंचने के दौरान बुंदेलखंडी व देश की अन्य संस्कृति की झलक दिखी।
विज्ञापन

चित्रकूट की साक्षी सिंह के श्रीदेवी की याद में गाये मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया हैं के गाने और नृत्य से फेस्टिवल की शुरुआत हुई। ग्वालियर की संगीता देवी ने कथक वंदना और बांदा के रमेश पाल की टीम ने दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया। फेस्टिवल संयोजक राजा बुंदेला ने सात दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल की रूपरेखा प्रस्तुत कर देश-विदेश से आए संत महंतों आ्रैर फिल्मी कलाकारों व मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर चित्रकूट के साधु-संतों ने फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को भारत गौरव सम्मान से नवाजा। भोपाल के गिरिजाशंकर अग्रवाल को साहित्य पुरस्कार व महोबा के विनोद पुरवार को समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने पर बुंदेलखंड गौरव का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पहले दिन फ्रांस की अभिनेत्री मैरियाना बार्गो, ब्रिटेन के जेम्स, सुष्मिता मुखर्जी, रेखा खान, विजय कश्यप (तेनाली राम), पंकज धीर (कर्ण), संत मदन गोपाल दास, निर्वाणी अखाड़ा के महंत सत्यप्रकाशदास, मत्तगजेंद्रनाथ स्वामी मंदिर के प्रधान पुजारी विपिन बिहारी तिवारी, बूड़े हनुमान मंदिर के महंत रामजी दास, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण अवस्थी, बुंदेलखंड प्रभारी अजीत सिंह, जानकीशरण गुप्ता, अंकित पहारिया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed