{"_id":"5ed27b518ebc3e90586e71ca","slug":"news-for-bomb-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5628335144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बम की सूचना पर सात घंटे परेशान रही पुलिस, पैकेट में निकली मिट्टी और कंकड़, शरारत समझ करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बम की सूचना पर सात घंटे परेशान रही पुलिस, पैकेट में निकली मिट्टी और कंकड़, शरारत समझ करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(चित्रकूट) थाना क्षेत्र के लालता रोड के पास एक बमनुमा सामग्री देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। पुलिस ने सात घंटे तक पुलिस टीम जुटी रही। टीम ने पैकेट खोला तो कंकड़ दिखे इस पर किसी की शरारत समझ कर शरारती तत्व का जल्द पता लगाने की बात कही।
लालतारोड चौराहे के पास हार्डवेयर की दुकान संचालक राजेश पांडेय ने बताया कि उसकी दुकान के सामने तख्त के नीचे एक बड़ा बम नुमा गोल सामान पड़ा था। दोपहर एक बजे तक कोई नहीं आया तो कई लोगोें ने नजदीक जाकर उसे देखा। बम होने की आशंका पर सभी पीछे हटे और दूर जाकर खडे़ हो गए। सूचना मिलने पर अपर एसपी बलवंत चौधरी सीओ विजयेंद्र द्विवेदी व थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया पूरी टीम के साथ पहुंचे।
पुलिसकर्मियों ने भी इसे पहले बम समझकर डॉग स्क्क्वायड व बम निरोधक के विशेष प्रशिक्षित सिपाहियों को बुलाने को कहा। टीम ने आकर पूरी जानकारी ली। लगभग सात घंटे बाद दरोगा राधेश्याम व कुछ पुलिसकर्मियों ने हिम्मत कर उसे उठाया और नदी किनारे ले गए।
विज्ञापन
पूरी सुरक्षा के साथ उसे खोला गया तो उसमें से मिट्टी धूल और कंकड़ मिले। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि किसी शरारतीतत्व ने यह हरकत की है। जल्द ही उसका पता लगाया जाएगा।