फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nephew and nephew together murdered

Chitrakoot News: भतीजे व भांजे ने मिलकर की हत्या

Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nephew and nephew together murdered
मऊ। थाना अंतर्गत अहिरी गांव में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। हत्यारा मृतक का एक भांजा व दो भतीजे निकले। तीनोंने खेत की भूमि के विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में 18 सितंबर की रात को खेत के पास सो रहे किसान रामबालक की हत्या चार पहिया वाहन से आए कुछ लोगों ने डंडों से पीटकर कर दी थी। इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने घटना स्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। शुरु से इस मामले में परिवारिक रंजिश का मामला सामने आ रहा था।
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्या मामले अमवा राजापुर निवासी विकास उर्फ रज्जन (भांजा)अहिरी निवासी आशुतोष व राजेंद्र कुुमार (भतीजे)को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेंद्र की निशान देही पर उसके घर के पास से खून के धब्बे लगी शर्ट को बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामबालक का खेत उनके बगल मेें है। उनकी जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। इसी खुन्नस में उन्होंने अमरूद के पेड़ से डंडी तोड़कर उसकी पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed