{"_id":"5e821bef8ebc3e77b257aee2","slug":"neither-paid-nor-mask-sanitizer-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp55301333","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में न समय से भुगतान न ही मास्क सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में न समय से भुगतान न ही मास्क सैनिटाइजर
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग सतर्क है लेकिन वहीं 108 व 102 एंबुलेंस चालकों को इस बात का आक्रोश है कि उन्हें समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा। इन दिनों महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद भी उन्हें मास्क व सैनिटाइजर नहीं दिया जिससे वह सब परेशान हैं। किसी एंबुलेंस में कोरोना से बचने की पूरी किट उपलब्ध नहीं है।
सोमवार को जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक व टेक्नीशियनों ने विरोध किया। रोष जताते हुए कहा कि गांवों में मरीजों को एंबुलेंस से लाते हैं। ऐसे में उनके पास न तो सेनेटाइजर है और न ही मास्क। जिससे खतरा बना रहता है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। कई बार सीएमओ समेत विभागीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। जीवनदायनी 108-102 एवं एलेक्स स्वास्थ्य विभाग उप्र की चित्रकूट ईकाई के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अवनीश पटेल, मंत्री राघवेंद्र व मीडिया प्रभारी आमिर ने बताया कि दो माह का मानदेय नहीं मिला है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए तीन एंबुलेंस लगी हैं। तीनों में पूरी किट नहंी है। मास्क व सैनिटाइजर मांगने पर नहीं मिल रहा है। इन समस्याओं का समाधान न हुआ तो एक अप्रैल से हडताल की जाएगी। यह जानकारी मिलने पर सीएमओ डा विनोद कुमार ने जल्द सेनेटाइजर व मास्क उपलब्ध कराने की बात कही है।
चोट लगने से महिला की हुई मौत
राजापुर। थाना अंतर्गत सरधुवा गांव के खटकाना मोहल्ले मेेें कुंए में मिले शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीठ में चोट लगना बताया जा रहा है। इस मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
राजापुर कस्बे की सविता 30 की शादी सरधुवा निवासी अखिलेश सोनकर के साथ हुई थी जिसका शव शनिवार को मिला था। जिसके शव का पोस्टमार्ट कराया गया। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी का कहना कि पोस्टमार्टम में चोट लगी बतायी गई है। कुआ में गिर से चोट लगी है। इस मामले किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। संवाद