{"_id":"57f15f924f1c1b9911574e3b","slug":"negligence-on-reports-eight-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर आठ बीएलओ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर आठ बीएलओ पर रिपोर्ट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Election Commissioner of India
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले में चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर आठ बीएलओ और 48 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा राजापुर के तहसीलदार आरके पांडेय का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सदर तहसीलदार गुलाब सिंह ने बताया कि डीएम मोनिका रानीने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बैठक में समीक्षा की तो कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। जिलाधिकारी के निर्देश पर चित्रकूट विधानसभा के मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ का कार्य देख रहे अनुदेशक राजेश साहू, राजू वर्मा, आशीष कुमार शिक्षिका शर्मीला देवी, रूबी शर्मा, शिक्षक शिवनरेश, शिक्षामित्र फूल सिंह व रोजगार सेवक रामकुमार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री विमला देवी, शांति, आरती, राजकुमारी, प्रभा सिंह, उमा देवी, शिमला, मालती, सुनीता, गोमती, सरोज, ज्ञानमती, आशा तिवारी, रेखा, रेवती, सुमित्रा, रंजना सावित्री देवी, शिखा, ममता सोनी, सुषमा, गीता देवी, द्रोपदी सोनी, रेखा, सरस्वती, प्रेमलता, उषा, गौरा, उर्मिला, कंचन, शमीम फातिमा, मीना, पूनम, सविता, प्रभा, लालता, रश्मि पूजा का मानदेय रोका गया।
विज्ञापन