फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Navratri: Preparations begin to adorn the Goddess's shrine.

नवरात्र : सजने लगे मां के दरबार

Fri, 09 Oct 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 09 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Preparations begin to adorn the Goddess's shrine.
फोटो न- 09 सीकेटीपी 11 शंकर बाजार में मां भगवती सज्जा करते पुजारी। संवाद
चित्रकूट। अबकी 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र से पहले शहर के देवी मंदिरों में रौनक लौट आई है। मां के दरबारों को सजाया जा रहा है। कहीं पुताई हो रही है, तो कहीं रंग-बिरंगी लाइटों से शृंगार चल रहा है।
विज्ञापन

शंकर बाजार, गंगा जी रोड स्थित काली देवी मंदिर शहर का सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां मां काली के साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। पुजारी बिल्लू ने बताया कि समाजसेवियों के सहयोग से हर साल नवरात्र से पहले विशेष सजावट कराई जाती है। इस बार भी लाइटिंग और फूलों से दरबार को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार नई बाजार रेलवे लाइन वाला काली मंदिर में नवरात्र के नौ दिन कन्या भोज और भजन-कीर्तन की धूम रहती है। समाजसेवी चंद्रभूषण अवस्थी ने बताया कि इस बार छात्राएं भी मां के शृंगार में हाथ बंटा रही हैं। पुरानी बाजार के काली मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। मोहल्ले के लोग खुद सफाई और सजावट में जुटे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

फोटो न- 09 सीकेटीपी 11 शंकर बाजार में मां भगवती सज्जा करते पुजारी। संवाद

फोटो न- 09 सीकेटीपी 11 शंकर बाजार में मां भगवती सज्जा करते पुजारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed