फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nalayak Bhole Baba should be imprisoned immediately: Rambhadracharya

नालायक भोले बाबा को तत्काल जेल में डाला जाए : रामभद्राचार्य

Thu, 04 Jul 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nalayak Bhole Baba should be imprisoned immediately: Rambhadracharya
चित्रकूट। हाथरस में सत्संग के दौरान 150 से ज्यादा लोगों की मौत पर व्यथित पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भोले बाबा हरिनारायण को ढोंगी और नालायक कहा। यह भी कहा उसे वह जानते भी नहीं हैं। ऐसे बाबा को तत्काल जेल में डाला जाए। उसका घर घेरकर जनता सवाल करे कि यदि वह खुद को भगवान मानता है तो उसके सामने लोगों की जान कैसे चली गई।
विज्ञापन

बुधवार को प्रमोदवन स्थित आवास पर रामभद्रचार्य ने कहा कि सत्संग में सूट बूट पहनकर प्रवचन देने की परंपरा नहीं है। अगर वह साकार नारायण है तो उसके सत्संग में इतने लोग कैसे मर गए। कहा कि भोले बाबा जनता को नालायक कह रहा था, जबकि वह खुद नालायक है। सरकार व प्रशासन को उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इसको तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाल देना चाहिए। सत्संग की मर्यादा व व्यवस्था होती है, लेकिन ऐसे लोग असत्य फैलाकर लोगों की भीड़ जुटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed