फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Museum and tourist rest house will be built near Valmiki Ashram

चित्रकूटः वाल्मीकि आश्रम के पास संग्रहालय व टूरिस्ट विश्राम गृह बनेगा

Wed, 28 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Museum and tourist rest house will be built near Valmiki Ashram
आश्रम में विकास कार्यों की डीएफओ से जानकारी लेते डीएम अभिषेक आनंद।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने मंगलवार को वाल्मीकि आश्रम लालापुर में पर्यटन विकास के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि संस्कृत विद्यालय के पास संग्रहालय बनेगा। जिसमें टूरिज्म, वेटिंग हाल, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग भी बनाया जाएगा। बाल्मीकि जी के जीवन दर्शन पर म्यूजियम में चित्रण होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि कल्चर विभाग व संस्कृति विभाग से बात करें। कितनी जमीन चाहिए उसी के हिसाब से जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि लगभग सौ व्यक्तियों को ठहरने के लिए व्यवस्था करें। बाल्मीकि आश्रम के पास रोड, बस स्टाप, पीने के पानी की व्यवस्था भी किया जाएगा। डीएम ने कहा कि आर्किटेक्ट को बुलाकर एक खाका तैयार कर लें।
विज्ञापन

कहा कि रोप वे के लिए बात करें कि इसके लिए कितनी जमीन चाहिए। इसके बाद डीएम ने वाल्मीकि जी के मंदिर तथा असावर माता के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। वाल्मीकि मंदिर में बने गुफाओं व सीता रसोई घर को देखा। कहा कि पर्यटन विभाग का प्रस्ताव, वन विभाग का एनओसी पर एक बैठक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य वन संरक्षक झांसी केके सिंह, डीएफओ आरके दीक्षित, एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, तहसीलदार मानिकपुर राजेश कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एसके शुक्ला, थानाध्यक्ष रैपुरा राकेश मौर्य, बाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास, ग्राम प्रधान केदारनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed