फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Murder of sheep farmers exposed in Chitrakoot, accused arrested

चित्रकूट में भेड़ पालकों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Murder of sheep farmers exposed in Chitrakoot, accused arrested
फोटो-11- भेड़ पालक पिता पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी नत्थू साईं उर्फ बड़का उर्फ बाबा उर्फ उदब खान - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कुछ बकरिया लेकर गुप्त गोदावरी की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ सेमरिया से गुप्त गोदावरी जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। इसे रोक कर पूछताछ की तो नाम, पता नत्थू साई उर्फ बड़का उर्फ बाबा उर्फ उदब खान पुत्र छोटे साई उर्फ अलूक खान निवासी ठाड़ी पाथर थाना कोठी जिला सतना बताया। पूछताछ की गई तो माह नवंबर में रसिन गांव से रमेश कुशवाहा पुत्र कैरा प्रसाद निवासी रामनाथ का पुरवा मजरा रसिन की करीब 50 बकरियां चोरी हुई थी। इनकी पहचान को रमेश कुशवाहा को मौके पर बुलाया गया। जिसने अपनी बकरियों को पहचान लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि गैंग है जो भेड़ बकरिया चोरी करते है। चोरी करते समय कोई प्रतिरोध करता है तो उसकी हत्या कर देते है। आरोपी ने दो-तीन जनवरी की रात खोह के पास पिता और पुत्र की हत्या कर भेड़ो की चोरी करना भी स्वीकार किया है। बताया कि दो जनवरी को नत्थू साई अपने पुत्र व दामाद के साथ बकरी व्यापारी बनकर ग्राम खोह के पास आये। जहाँ पर उन्होने डिल्लू पुत्र देवीदयाल व देवीदयाल पाल पुत्र गया प्रसाद निवासीगण सकरौली थाना पहाड़ी से भेड़ो को खरीदने के सम्बन्ध में बातचीत कर मौके की रेकी की। रात्रि में मौका देखकर भेड़ो को चोरी करने का प्रयास किया तो देवीदयाल व उनके पिता जाग गये। विरोध किया तो गला दबाकर हत्या कर दी। भेड़ो को गाड़ी में भरकर सरैया, मानिकपुर, सतना के रास्ते छतरपुर मध्य प्रदेश ले गए। गिरफ्तार आरोपी तथा गैंग के विरूद्ध भेड़ बकरिया चोरी करने तथा चोरी के दौरान हत्या के मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत है। कब्जे से 14 बकरियां बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed