फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   murder

हादसा नहीं सिपाही की हुई थी हत्या

Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
murder
फोटो- 7- नयागांव थाना परिसर में मृत सिपाही को श्रंद्घाजलि देकर उसके शव पर पुष्प अर्पित करते एसपी र? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सतना-चित्रकूट मार्ग के पथरा गांव के पास रविवार दोपहर नया गांव थाने के सिपाही प्रबल प्रताप सिंह(27) की मौत दुघर्टना में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। सोमवार को पुलिस ने भरतकूप क्षेत्र के मंडलहा गांव निवासी दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव बन्नामऊ थाना लालगंज रायबरेली के रहने वाले सिपाही प्रबल प्रताप सिंह रविवार दोपहर एक सम्मन देने के लिए पथरापालदेव जा रहे थे। तभी पथरा गांव के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी मौत की सूचना आई है। चित्रकूट(मध्यप्रदेश) एसडीओपी ओपी सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस को पड़ताल के दौरान देर शाम मामला दुर्घटना का न होकर सिपाही की हत्या का होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

बताया कि पथरा गांव के पास सिपाही को चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र के मंडलहा गांव निवासी वोदा पुत्र रामऔतार व धनपत पुत्र रामऔतार मिले। यह दोनों ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी का तेल लाद कर जा रहे थे। सिपाही ने दोनों को देखा तो रोक लिया। पूछताछ में उसे अवैध रूप से मिट्टी का तेल ले जाने का शक हुआ तो दोनों को थाने चलने को कहा। प्रबल बाइक से आगे चल रहा था और यह दोनों ट्रैक्टर पर पीछे आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इन्होंने जानबूझकर बाइक पर पीछे से टक्कर मारी और ट्रैक्टर जमीन में गिरे सिपाही के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से भाग गए। इधर सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे सतना एसपी रियाज इकबाल ने मामले में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। पुलिस ने भी पहले घटना को महज दुर्घटना ही माना था। एसपी आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है।
चित्रकूट। सतना एसपी ने काम में लापरवाही के मामले में नया गांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को निलंबित कर दिया है। पथरा गांव में सिपाही की हत्या के मामले में पुलिस पहले घटना को महज दुर्घटना ही मान रही थी। वहीं अष्टधातु की मूर्ति बरामद होने के मामले में भी थाना प्रभारी पर तथ्यों को छिपाने के आरोप लगे।

सीतपुर पुलिस ने जब मूर्ति के बारे में नया गांव पुलिस से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने जानकारी नहीं दी। एसपी सतना ने दोनों मामलों में लापरवाही के चलते उन्हें निलंबित किया है।

फोटो- 8-  सिपाही प्रबल प्रताप सिंह - फाइल फोटो

फोटो- 8- सिपाही प्रबल प्रताप सिंह - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed