{"_id":"6a94779dfa4bc696d90869f9","slug":"mumbai-howrah-rail-section-remained-closed-due-to-waterlogging-on-the-tracks-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-135641-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से बंद रहा मुंबई-हावड़ा रेलखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से बंद रहा मुंबई-हावड़ा रेलखंड
Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर मारकुंडी से खुटहा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी भर गया।
जलभराव के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और नॉन-स्टॉपेज स्टेशनों पर भी कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। ट्रैक पर पानी होने से मानिकपुर-नैनी और मानिकपुर-सतना रेलखंड पर कई ट्रेनें घंटों तक अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची।
रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस मानिकपुर जंक्शन पर खड़ी रही। इसके साथ ही सारनाथ एक्सप्रेस हटी स्टेशन पर करीब चार घंटे और जनता एक्सप्रेस कटैया डांडी में लगभग डेढ़ घंटे तक रुकी रही।
इसके अलावा पवन एक्सप्रेस, ग्वालियर एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, दानापुर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। नॉन-स्टॉपेज स्टेशनों पर ट्रेनें रोकने से यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। एसएस शिवेश मालवीय ने बताया कि ट्रैक से पानी कम होने के बाद कर्मचारियों ने लाइन का निरीक्षण किया, इसके बाद संचालन शुरू कराया गया। (संवाद)