फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 14 Jan 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 14 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के भरतकूप टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

विसंडा जिला बांदा निवासी मंजूदेवी ने बताया कि शुक्रवार को वह खिचड़ी पर्व होने पर अपने मायके सेमरिया जगन्नाथवासी गांव बच्चों के साथ आई थीं। शनिवार को उनके पति बबलू कुछ कागजात लेने ससुराल गए थे। देर शाम को बाइक से गांव लौटते समय जैसे ही भरतकूप थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो सामने से आए ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी सूबेदार बिंद मय फोर्स पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। मजदूरी कर पति परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed