{"_id":"6a85ee34a81ceb03fe0776ef","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135206-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 18 हादसे के बाद जिला अस्पताल परिसर में विलाप करती बहन व अन्य। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। यह हादसा देवांगना मार्ग स्थित गढ़ीवा पेट्रोल पंप के पास हुआ।
गढ़ीवा निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई लवकुश जिला पंचायत कार्यालय में एक अधिकारी का खाना बनाने का काम करता था। वह रात करीब 10 बजे खाना बनाकर बाइक से घर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास कट से मुड़ते वक्त पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल लवकुश को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया था। परिजनों ने शव लेकर आने के बाद पुलिस को सूचना दी। लवकुश के परिवार में मां हीरामनी देवी, बहन ऊषा देवी और भाई पवन हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि ट्रक और चालक का पता लगाया जा रहा है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने था। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।