फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mother jumps into Yamuna river with her one and half year old son tied to her waist and dies

Chitrakoot News: डेढ़ साल के बेटे को कमर में बांधकर यमुना में कूदी मां, मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mother jumps into Yamuna river with her one and half year old son tied to her waist and dies
घटना के बाद गमगीन बैठी महिला की मां व अन्य महिलाएं। - फोटो : डीएम को ज्ञापन सौंपता प्रतिनिधि मंडल।
राजापुर (चित्रकूट)। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला ने गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दुधमुंहे बच्चे को कमर में बांधकर महेवाघाट पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की तहरीर राजापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा निवासी राजकुमारी ने बताया कि कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के गढ़वा ईशामाबाद निवासी दामाद संतोष कुमार और ससुराल वाले उसकी बेटी गौरा देवी (25) को काफी दिनों से दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बुधवार की शाम को भी मारपीट की थी। इसकी जानकारी उसने पड़ोसी के फोन से दी थी।
विज्ञापन

बताया कि इससे परेशान गौरा डेढ़ वर्षीय बेटे राज को लेकर गुरुवार की सुबह मायके आने के लिए निकली। करीब 10 बजे महेवा घाट पर बस से उतरने के बाद पैदल यमुना पुल पार कर रही थी। बेटे को कमर में साड़ी से बांधकर यमुना नदी में कूद गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए। पहचान न हो पाने पर शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। फोटो देखकर बेटी की पहचान की और मौके पर पहुंची। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
चार साल पहले भगा ले गया था, बाद में परिजनों की रजामंदी से की थी शादी
मां ने बताया कि करीब चार साल पहले गांव निवासी शिवचरण निषाद का साला संतोष कुमार ने उसकी बेटी को गांव से भगा ले गया था। इसके बाद परिजनों की बैठकों के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी की थी। बताया कि लगभग एक माह से बेटी दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट की जानकारी दे रही थी। इसी से परेशान होकर बेटी ने यह कदम उठाया है।

बताया कि पति और ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि पुल से यमुना नदी से मां ने बेटे को कमर में बांध कर छलांग लगाई है। इससे मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed