फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mother Durga farewell to moist eyes in Chitrakoot

चित्रकूट में नम आंखों से की मां दुर्गा की विदाई

Tue, 27 Oct 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mother Durga farewell to moist eyes in Chitrakoot
Mother Durga farewell to moist eyes in Chitrakoot - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेसंी
विज्ञापन

चित्रकूट। शारदीय नवरात्र पर नौ दिन तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन के दूसरे दिन जिले मेें मां अंबे को नम आंखों से विदाई दी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित रास्तों से गाजे बाजे के साथ मां की शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। पूजन के साथ भक्तों ने कोरोना संक्रमण काल खत्म करने की प्रार्थना की।
जिले मेें 806 स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई। जिसमें राजापुर, मानिकपुर, मऊ, भरतकू प, बरगढ़ शिवरामपुर, पहाड़ी आदि क्षेत्रों में प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन करने के लिए स्थान चिंहित कर दिया था। जहां मूर्तियों को विसर्जन किया गया। शहर में राणा तालाब में मूर्ति विसर्जित की गई। मानिकपुर में भरोसा तालाब में मूर्ति विसर्जित की गई। खोही क्षेत्र में बड़ा तालाब में इस तरह से राजापुर, मऊ, भरतकूप, पहाड़ी, शिवरामपुर आदि स्थानोें तालाबों में मूर्तियां विसर्जित किया।
विज्ञापन

विभिन्न रूटों पर पुलिस रही तैनात
मानिकपुर/राजापुर। विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही। विभिन्न रूटों पर पुलिस तैनात रही। राजापुर एसडीएम राहुल विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष अनिल सिंंह, मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला, मानिक पुर एसडीएम संगमलाल गुप्ता ने मूर्ति विसर्जन के स्थानों का निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान मजदूर को पीटा
मऊ। थाना अंतर्गत चकवा गांव के पास 26 अक्तूबर को तालाब में मूर्ति विसर्जन के समय एक मजदूर को कुछ युवकों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित चकवा गांव निवासी भग्गा पुत्र दुखी ने मऊ थाने मेें तहरीर दिया। जिसमें कहा कि मूर्ति विसर्जन के समय दो युवक बिना कारण उसको लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। (संवाद)

ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्तियों को विसर्जित किया
राजापुर/मऊ। तहसील क्षेत्र मेेें 246 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 82 तालाबों में किया गया। ढोल नगाडे़ के साथ वेलकम पूजा समिति, थ्री स्टार दुर्गा पूजा समिति, बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति, गोल्डेन क्लब दुर्गा पूजा समिति, चंद्रयान दुर्गा पूजा समिति आदि मां अंबे की पूजा पाठ कर मूर्तियों को विसर्जित कर दिया। मऊ क्षेत्र मेे कटिया तालाब व अन्य तालाबों में मूर्तियां विसर्जित की गई। जिसमें बाल गोपाल नवदुर्गा पूजा समिति सहित अन्य संस्था ने मूर्तियां विसर्जित किया। मऊ थाना अंतर्गत कुल 61 मूर्तियां विसर्जित की गई। इस मौके पर मनोज कुमार केशरवानी, रमाशंकर त्रिपाठी, शिवशंकर त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, सचिन पांडेय, आशीष अग्रहरि, अजय व टिंकू आदि मौजूद रहे। उधर बरगढ़ क्षेत्र में भी मूर्तियां विसर्जित की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed