{"_id":"638506a966d116522d017a3b","slug":"mother-daughter-molestation-in-bus-two-injured-in-fight-chitrakoot-news-knp7307426127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूटः बस में मां-बेटी से छेड़खानी, मारपीट में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूटः बस में मां-बेटी से छेड़खानी, मारपीट में दो घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। जानकीकुंड अस्पताल से परिजनों के साथ लौट रही किशोरी से बस में शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी मां के साथ भी छेड़खानी का प्रयास हुआ। यात्रियों के विरोध करने पर शोहदों ने फोन कर साथियों को बुला लिया। किशोरी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में दो लोग घायल हुए। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा है, साथी भाग निकले।
सोमवार को बदौसा जिला बांदा से परिजन किशोरी का इलाज कराने जानकीकुंड अस्पताल आए थे। शाम को घर वापसी के लिए सभी लोग रोडवेज बस अड्डा बेडीपुलिया के पास बस में सवार हुए। परिजनों का कहना है कि बस में सवार दो युवकों ने किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी।
विरोध करने पर मां के साथ भी अभद्रता करने लगे। परिजनों के साथ यात्रियों ने दोनों युवकों को फटकारा। इससे क्षुब्ध आरोपियों ने फोन कर दो साथियों को बुला लिया। चारों किशोरी व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। कुछ समय के लिए बस सवार यात्री दहशत में आ गए।
विज्ञापन
इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस सूचना दी। सीतापुर चौकी के सह प्रभारी मुन्नीलाल मय फोर्स पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि शहर के सोनेपुर गांव निवासी दो आरोपियों को पकड़ा गया है, दो साथी फरार हैं। मारपीट में किशोरी पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।