{"_id":"5957e7cb4f1c1b59448b4b36","slug":"more-than-72-percent-votes-in-the-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में 72 प्रतिशत से अधिक पडे़ वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में 72 प्रतिशत से अधिक पडे़ वोट
चित्रकूट
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पंचायत उपचुनाव में सीतापुर ग्रामीण से प्रधान पद के लिए धर्मनगरी के पोद्दार इंटर कॉलेज में शनिवार को वोट डाले गये। जिसमें कुल तीन हजार 246 वोटरों में दो हजार 341 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कु ल 72.11 प्रतिशत मत पडे़।
सीतापुर गांव के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। वोट डालने को मतदाता सुबह से ही पहुंच गए थे। सुबह लाइन देखी गई इसके बाद आराम से मतदाताओं ने वोट डाले। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। चुनाव संपन्न कराने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट तहसीलदार गुलाब सिंह को बनाया गया। इसके साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह व सेक्टर अध्यक्ष जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक को बनाया गया था।
आठ प्रत्याशियों का फैसला मतपेटी में बंद
चित्रकूट।(ब्यूरो)। गौरतलब है कि प्रधान पद के उपचुनाव में कुल आठ प्रत्याशी खड़े हैं जिसमे अवधेश प्रसाद, कुंवर सिंह, चंद्रभान,नकऊना, महेश, राजकुमार, रामनेश, शिवमिलन हैं। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है।
विज्ञापन
कल होगा भाग्य का फैसला
चित्रकूट(ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय ने बताया कि मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में सदर ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। तीन जुलाई को सुबह मतगणना की जाएगी।