{"_id":"65984680b1d18698de09edab","slug":"modern-facilities-will-be-available-in-multilevel-car-parking-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4114-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मल्टीलेवल कार पार्किंग में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मल्टीलेवल कार पार्किंग में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Fri, 05 Jan 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट सहित गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में कई पर्यटन विकास कराए जा रहे हैं। इसमें लोगों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
धर्मनगरी के रामघाट के पास मल्टीलेवल कार पार्किग का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। वहीं धर्मनगरी के परिक्रमा पथ पर बनाए गए रामायण दर्शन स्थल पर डिजिटल रामायण पर्यटकों को दिखाने का काम किया जा रहा है। अब राजापुर तीर्थ स्थान का सुंदरीकरण कराने के साथ डिजिटल रामायण दिखाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्मनगरी में 23.32 करोड़ से मल्टीलेवल कार पार्किग स्थल बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत की है। यहां वाहन खड़े करने के साथ ही चालकों के रुकने की व्यवस्था के साथ ही मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यह मल्टीलेवल रामघाट के फूट प्लाजा के स्थान के पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह से गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर के विकास के लिए सरकार ने 21 करोड़ स्वीकृत किए हैं। जिसमे पहली किस्त चार करोड़ 50 लाख जारी की गई है। वहीं तुलसी वाटिका का निर्माण पहले से किया जा रहा है।
पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग स्थल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। परिक्रमा मार्ग कामदगिरि में पहले से ही रामायण दर्शन स्थल पर डिजिटल रामायण 20 रुपये लेकर दिखाई जा रही है। गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर भी डिजिटल रामायण दिखाने के लिए धनराशि पास की गई है।
धर्मनगरी के साधु-संतों ने जताई खुशी
चित्रकूट। धर्मनगरी मे वाहनों की पार्किंग की बड़ी समस्या थी। आने वाले पर्यटक सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर देते थे। इससे दुर्घटनाएं आए दिन होती थीं। अमावस्या मेला में खेतों की जमीन पर ही वाहन स्टैंड बनाए जाते हैं। धर्मनगरी के भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवदास, भागवत पीठ के संत नवलेश दीक्षित ने खुशी जाहिर की है। (संवाद)