फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MLC Elections: Polling teams reach booths; voting to take place today

एमएलसी चुनाव : बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, आज पड़ेंगे वोट

Thu, 22 Oct 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Polling teams reach booths; voting to take place today
फोटो 22 सीकेटीपी 12 कलक्ट्रेट में काउंटर पर उप​स्थिति दर्ज कराने कर्मचारी। संवाद
-13 बूथों पर 11,391 स्नातक मतदाता करेंगे फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जिले के छह केंद्रों पर बने 13 बूथों पर 11,391 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को ही कलक्ट्रेट से रवाना होकर बूथों पर पहुंच गईं। इससे पहले जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी नोडल अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्वतंत्र, निष्पक्ष व सकुशल चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
सुबह से ही पीठासीन अधिकारी समेत मतदान कार्मिक कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन समेत चार मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं। काउंटरों पर हाजिरी के बाद उन्हें मतपेटी, मतपत्र और अमिट स्याही सहित चुनाव सामग्री दी गई। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में पार्टियां बसों के जरिए बूथों के लिए रवाना हो गईं। देर शाम बूथों पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए बूथ तैयार करने में जुट गई थीं।
विज्ञापन

जिले में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, बीडीओ कार्यालय मानिकपुर, पहाड़ी, मऊ, रामनगर और नगर पंचायत राजापुर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के 13 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से अशोक कुमार राठौर और सपा से मानसिंह यादव के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। अपर जिलाधिकारी चंद्र शेखर ने बताया कि मतदान के बाद सभी बैलेट बॉक्स और सामग्री स्ट्रांग रूम में जमा होगी। इसे बाद में पुलिस सुरक्षा में रिटर्निंग ऑफिसर झांसी मंडल को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आज बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल
चित्रकूट। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज मतदान होगा। जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। बीएसए रंजना शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर 23 अक्तूबर को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट हिंदी-अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों पर लागू रहेगा। सभी प्रधानाध्यापकों को अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
-------------
स्नातक मतदाता कर्मचारियों को विशेष अवकाश
चित्रकूट। एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए जिले में स्नातक मतदाता कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि शासन के निर्देश पर ऐसे सभी सरकारी कर्मचारी जो स्नातक हैं और स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वैध मतदाता हैं, उन्हें वोट डालने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। (संवाद)
-----------
मतदाता सूची में छोटी त्रुटि पर भी नहीं रुकेगा मतदान
चित्रकूट। एमएलसी स्नातक चुनाव में मतदाता सूची में मामूली लिपिकीय या मुद्रण त्रुटि होने पर भी मतदाता को वोट डालने से नहीं रोका जाएगा। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर ने बताया कि स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन में यदि मतदाता सूची में किसी मतदाता के विवरण में आंशिक त्रुटि मिलती है तो उसे मताधिकार से वंचित न किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी उसके पहचान पत्र और अन्य विवरणों से संतुष्ट होने पर त्रुटि को नजरअंदाज कर मतदान की अनुमति देंगे। यह निर्देश इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में जनपद चित्रकूट में लागू रहेगा।

-------

सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी पुलिस
चित्रकूट। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने पुलिस लाइन में पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि सभी कर्मी आचार संहिता का पालन करें, राजनीतिक तटस्थता बनाए रखें और मतपेटियों की सुरक्षा में सहयोग करें। केंद्र के 100 मीटर दायरे में प्रचार या धमकाने वालों पर नजर रखें। मतदाताओं से विनम्र रहें, प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने दें और नशा न करें। इस दौरान सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह, आरआई रामाशीष यादव समेत चुनाव ड्यूटी के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो 22 सीकेटीपी 12 कलक्ट्रेट में काउंटर पर उपस्थिति दर्ज कराने कर्मचारी। संवाद

फोटो 22 सीकेटीपी 12 कलक्ट्रेट में काउंटर पर उपस्थिति दर्ज कराने कर्मचारी। संवाद

फोटो 22 सीकेटीपी 12 कलक्ट्रेट में काउंटर पर उपस्थिति दर्ज कराने कर्मचारी। संवाद

फोटो 22 सीकेटीपी 12 कलक्ट्रेट में काउंटर पर उपस्थिति दर्ज कराने कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed