फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MLA warns villagers about electricity problem

बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ विधायक ने दी चेतावनी

Tue, 19 Sep 2017 12:01 AM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 19 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
MLA warns villagers about electricity problem
विद्युत विभाग कार्यालय में बैठे सदर विधायक व अन्य। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप, शिवरामपुर समेत राजापुर क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज व विद्युत कटौती की समस्या को लेकर परेशान किसानों के साथ सदर विधायक अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए। सभी अधिकारी के कार्यालय में जाकर बैठे और समस्या का समाधान दो दिन के अंदर कराने को कहा। इस दौरान विधायक व ग्रामीणों ने अधिकारी व कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।

इस दौरान किसानों ने कहा कि ओरा में बिजली की सप्लाई पहाड़ी पावर हाउस के दरसेड़ा फीडर से की जाती है। एक माह से लो वोल्टेज के कारण ट्यूववेल नहीं चल रहे हैं। कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है। लगभग एक घंटे तक विधायक कार्यालय में अधिकारियों का सांकेतिक घेराव किया।'
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जगदीश चंद्र ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वसन दिया। जिस पर विधायक ने कहा कि दो दिन के अंदर समाधान न हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।  इस मौके पर भाजपा नेता शिवाकांत, रामसागर चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश खरे, हरीओम करवरिया, महेश प्रसाद, विकास, अमृत लाल, पप्पू, नवल द्विवेदी, दीपक पांडेय, रामकिशोर, रमेश, माधव प्रसाद, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed