फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MLA and former MP opened front against dumpers running without number

Chitrakoot News: बिना नंबर चल रहे डंपरों के खिलाफ विधायक और पूर्व सांसद ने खोला मोर्चा

Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
MLA and former MP opened front against dumpers running without number
इसी डंपर से दंपती हुए थे हादसे का ​शिकार।  - फोटो : आर्काइव।
चित्रकूट। जिले में बिना नंबर के दौड़ रहे खनिज सामग्री लदे वाहनों और इनसे हो रही घटनाओं के बाद सपा, अपना दल विधायक व भाजपा के पूर्व सांसद ने मोर्चा खोला है। आरोप लगाया कि एआरटीओ विभाग व यातायात विभाग की सांठगांठ से धड़ल्ले से यह खेल चल रहा है। इस पर रोक लगाकर उचित कार्रवाई कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को अपना दल विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पास अच्छे बुरे हर तरह के लोग आते हैं। सभी की शिकायत का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में सभी से फोन पर बात भी करनी पड़ती है। किसी जनप्रतिनिधि की काम के बदले की ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग वायरल करना गलत है।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन और इसे ढो रहे बिना नंबर के वाहनों पर दिखावटी कार्रवाई हो रही है। इसकी शिकायत सीएम से की जाएगी। संबधित विभाग के अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिले में बिना नंबर के दौड़ रहे डंपर व अन्य वाहनों से होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इन पर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरटीओ व यातायात विभाग इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते। भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि इन विभागों के अधिकारी कमाई में जुटे हैं। दिखावटी आंकड़े दिखाकर किसी अभियान को पूरा करते हैं। इनके चहेतों के वाहन दिन रात अवैध खनन सामग्री ढो रहे हैं। वाहनों में नंबर न होने से चालान नहीं हो पाता है।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने जिले में बिना नंबर के दौड़ रहे वाहनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खासकर नो इंट्री एरिया और खनन सामग्री लदे वाहनों में नंबर प्लेट न होने अथवा प्लेट गंदी होने पर चालान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed