{"_id":"5df6490a8ebc3e882254b7e9","slug":"minister-reprimanded-tourism-officer-chitrakutt-news-knp532330966","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने पर्यटन अधिकारी को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने पर्यटन अधिकारी को फटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सूबे के पर्यटन राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी रविवार की शाम चित्रकूट पहुंचे। उन्होेंने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कई स्थानों पर अधूरे व मानक विहीन काम पाए जाने पर जिले के पर्यटन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। लक्ष्मण पहाड़ी पर पर्यटन क्षेत्र से जुडे़ कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
राज्यमंत्री ने शाम को मंदाकिनी किनारे रामघाट पर आरती की। इसके बाद राज्य मंत्री ने परिक्रमा मार्ग पर राम सर्किट, रोपवे, परिक्रमा शेड, फूड प्लाजा व रामघाट पर निर्माणाधीन आवागमन मार्ग प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य कराया जाए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने जिले के पर्यटन अधिकारी पर निर्माण कार्य में देरी व मानक के अनुरूप काम न करने पर फटकार लगाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, जगदीश गौतम, परियोजना प्रबंधक, उप निदेशक, क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।