{"_id":"5991e69d4f1c1b97778b47cf","slug":"milk-s-body-found-near-dhaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे के पास मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देेते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदाकिनी पुल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि छह युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। पुलिस से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अंशू केवट ने बताया कि उसका छोटा भाई लोकनाथ (20) पुत्र रामनरेश केवट रविवार की शाम मजदूरी कर घर लौटा था। नहाने के बाद मां कीतनी देवी ने भोजन करने को कहा तो वह मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कहकर बाजार चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। देर रात पुलिस ने सूचना दी कि उसके भाई का शव मंदाकिनी पुल किनारे एक ढाबे के पास पड़ा है। जानकारी होेते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने लोकनाथ के मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
अंशू ने बताया कि उसके भाई के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। शराब की बू आ रही थी। आशंका जताई कि आसपास के कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में शराब में जहर मिलाकर पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाल मनोज शुक्ला का कहना कि उनके पास ऐसी जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
सीतापुर चौकी से जानकारी मांगी गई है। सीतापुर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक के बेहोशी दशा में एक ढाबे के सामने पड़ा होने की सूचना मिली थी। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं मौत हुई है। उसके आत्महत्या करने की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण की सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल परिजनोें ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर देेंगे तहरीर
चित्रकूट। युवक तीन भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। पूरा परिवार मजदूरी करता है। मझले भाई अंशू केवट ने बताया कि नवरात्र के समय जब वह परिवार की महिलाओं और बहन के साथ देवी दर्शन करने जा रहा था। तभी मछली मंडी, कपसेठी व बहादुरपुर के छह युवकोें ने रास्ते में छेड़खानी की थी। विरोध पर मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिया था। इसकी सूचना कोतवाली में दी गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश हैं। बदला लेने के लिए उसके भाई को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोतवाली में तहरीर देंगे।