फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   mela,dance,artist

भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन देख दर्शक मंत्र मुग्ध

Mon, 11 Apr 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
mela,dance,artist
फोटो-3- राष्ट्रीय रामायण मेला में भगवान श्रीकृष्ण राधा की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। ख्याती प्राप्त दिवारी नृत्य के कलाकार रमेश पाल ने भी अपनी टीम के साथ लोक कला की प्रस्तुति देकर दर्शकों को अचंभित कर दिया। बुंदेली लोकगीत- संगीत ने भी समा बांधा।
विज्ञापन

रामायण मेला परिसर में वृंदावन की ख्यातिलब्ध मंडली की ओर से नारद मोह लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव से लेकर उनकी बाल लीलाओं का बेहतर ढंग से मंचन किया गया। इसके बाद भारतीय लोक जीवन की विविध संवेदनाओं को गायन के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

महोबा के लखन लाल एवं साथियों ने बुंदेलखंड की संस्कृति एवं परंपराओं को लोक गीत एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। दर्शकोें ने भी अपनी तालियों से कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। झांसी के रामाधीन आदि ने अपनी टीम के साथ भजन गाकर दर्शकों को भक्ति रस में गोते लगवाए। लखनऊ के मां भगवती लोक गायकों ने अपनी छटा बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी के रघुवीर सिंह यादव ने मनोहारी भजनों को प्रस्तुत किया। दुनिया के कई देशों में भगवान श्री कृष्ण चेतना का प्रवाह स्वामी प्रभुपाद द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ चित्रकूट शाखा द्वारा भक्ति से परिपूर्ण हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्त्रस्म का संचालन मेले के महामंत्री डा. करुणा शंकर द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed