{"_id":"66ddfc47664f96e770096b94","slug":"meeting-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109403-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी किलर बन कर घूम रही प्रदेश की पुलिस : शिवशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपारी किलर बन कर घूम रही प्रदेश की पुलिस : शिवशंकर
विज्ञापन
चित्रकूट । समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को मासिक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश पुलिस सुपारी किलर बन कर घूम रही है। किसी की भी हत्या कर देना आम बात हो गई है। सरकार को कोई अंकुश नहीं है।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। पीएचसी-सीएचसी सेंटर में न तो कोई डॉक्टर है और न कोई सुविधा उपलब्ध है। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गया है। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि 2027 का लक्ष्य हासिल करना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारा कार्यकर्ता सड़क से संसद तक संघर्ष करने के लिए तैयार है। सपा की जीत से भाजपा के घर में सिर फुटव्वल चालू हो गई है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ खोखले वादों से जनता को भ्रमित करने का एजेंडा चला रही है। यूपी में जंगलराज कायम है। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एसटीएफ योगी सरकार की स्पेशल फोर्स बनकर काम काम रही है।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव, एजाज हसन सिददीकी, राजकिशोर वर्मा, श्याम बिहारी यादव, चंचल चित्त पटेल, हरीमोहन यादव, पप्पू जायसवाल, राजा यादव, जितेन सिंह, अमर पटेल, रमेश कुशवाहा, राममिलन आदि मौजूद रहे।