{"_id":"5e80c8d98ebc3e78c10f158d","slug":"married-women-died-chitrakutt-news-knp5528741107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगा खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगा खुदकुशी की
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। सूने घर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मायका पक्ष ने इसे मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी।
राजापुर थाना क्षेत्र के करौंदीकला गांव निवासी मंजू पाल (22) की शादी 2016 में रैपुरा थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव के लालबहादुर के साथ हुई थी। पति ने बताया कि होली के पहले पत्नी अपने भाई के साथ मायके गई थी। चार दिन पूर्व वह पत्नी को विदा कराकर गांव लाया था। शनिवार की देर शाम को परिजन खेत में फसल काटने गए थे। वह घर में अकेली थी। लौटा तो कमरा बंद था, खटखटाने पर भी नहीं खुला, खिड़की से अंदर देखा तो मंजू का शव फंदे से लटका था। इधर, मृतका के पिता रामबहादुर व चचेरा भाई जयनारायण ने बताया कि पति-पत्नी व परिजनों से विवाद के चलते मंजू की मौत हुई है। इस मामले में हत्या का भी संदेह है। अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। मौत के पहले मंजू ने मायके में फोन से बात भी की थी। रैपुरा थानाध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव भेजी गई। पंचनामा कर रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
फोटो नंबर- 8