फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Married woman's body found hanging from the noose, accused of murder

Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 04 Jul 2024 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from the noose, accused of murder
चित्रकूट। सदर कोतवाली के लक्ष्मणपुरी मोहाल्ले में विवाहिता फंदे से लटकी मिली। परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बांदा के बदौसा के तेरा गांव निवासी शिवसखी ने बताया कि लगभग सात साल पूर्व पुत्री उमा साहू (29) का विवाह लक्ष्मणपुरी कर्वी निवासी कुबेर साहू से किया था। ससुराल वाले उमा को आए दिन मारपीट व परेशान करते थे। कई बार उसने शिकायत भी की। आरोप लगाया कि एक साल पूर्व उसने पत्र लिखकर प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी थी। दोनों परिवार के लोगों ने बातचीत कर मामला सुलझाया था। आरोप लगाया कि मंगलवार को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति कुबेर व ससुर मेवालाल साहू ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गये। कुबेर छत पर लेटा था। पत्नी एक पुत्र व एक पुत्री के साथ कमरे में लेटी थी। देर रात वह नीचे आया तो कमरे में पत्नी फंदे पर लटकी थी। किसी तरह की प्रताड़ना नहीं की गई है। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed