{"_id":"6ac927e197ac27cf3400fb44","slug":"marking-for-the-corridor-has-begun-within-a-three-meter-radius-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137468-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कॉरिडोर के लिए तीन मीटर दायरे में चिन्हांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कॉरिडोर के लिए तीन मीटर दायरे में चिन्हांकन शुरू
Fri, 09 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बेड़ी पुलिया से रामघाट तक प्रस्तावित फुटपाथ कॉरिडोर को मंजूरी के बाद प्रशासन ने चिन्हांकन शुरू कर दिया है। इससे सड़क किनारे बसे लोगों में हड़कंप है। प्रशासन ने कहा है कि लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो जेसीबी से हटाकर खर्च वसूला जाएगा।
बेड़ी पुलिया से रामघाट तक सड़क की कुल चौड़ाई 110 फीट है। एक तरफ करीब 10 करोड़ की लागत से फुटपाथ कॉरिडोर बनना है। इससे श्रद्धालुओं को पैदल चलने में सुविधा होगी और जाम से निजात मिलेगी।
डीएम पुलकित गर्ग ने एसडीएम सदर अजय यादव के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम ने पैमाइश की तो सड़क 90 फीट ही मिली। दोनों ओर 10-10 फीट अतिक्रमण मिला। तीन मीटर दायरे में कॉरिडोर के लिए अतिक्रमण का चिन्हांकन कर नोटिस दिए जा रहे हैं। टीम को अब तक कोई पक्का मकान नहीं मिला, केवल बाउंड्रीवॉल और चबूतरे मिले हैं। अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
वर्जन
टीम ने चिन्हांकन शुरू किया है। अभी तक कोई पक्का मकान नहीं मिला है, बाउंड्री-चबूतरे मिले हैं। स्वयं हटाने को कहा जा रहा है। - अजय यादव, एसडीएम सदर।