फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Market filled with attractive clothes, keeps buzzing till night

Chitrakoot News: आकर्षक परिधानों से पटा बाजार, रात तक रहता गुलजार

Sun, 09 Nov 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 09 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Market filled with attractive clothes, keeps buzzing till night
28 सीकेटीपी-6- परिचय- साड़ी की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
चित्रकूट।सहालग शुरू होते ही वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए वधू-पक्ष के लोग बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने भी आकर्षक और ट्रेडिंग परिधान मंगाएं हैं। सुबह से देर रात तक बाजारों में खासी रौनक नजर आती है। कपड़ों के साथ कास्मेटिक, ज्वैलर्स की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम 18 नवंबर से शुरू होने जा रहे है। हालांकि अभी तिलक व सगाई के कार्यक्रम जारी हैं। जिला मुख्यालय के शंकर बाजार, नई बाजार, पुरानी बाजार, राजापुर, मऊ, भरतकूप की बाजारों में भी खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों की पंसद के लिए अलग- अलग डिजाइन के कपडे़ लाए हैं। सबसे ज्यादा साड़ियों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चों के कपड़ों की भी मांग है। कपड़ा व्यवसायी लल्ला अग्रवाल, अजय गुप्ता, संजीव, घंसू सिंघल ने बताया कि इस समय ग्राहकों की इतनी संख्या बढ़ गई है कि रात को 11 बजे तक दुकान खोलनी पड़ रही है। शृंगार की दुकान करने वाले अभय, राजू ने बताया कि इस समय एक दिन में 30 से 40 महिलाएं शृंगार का समान खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील चंद्र ने बताया कि उसके पुत्र रामविलास की शादी 12 नवंबर को है। इसके लिए खरीदारी कर रहे हैं। महेश सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री रानी की शादी 24 नवंबर को होगी। जिसकी तैयारी चल रही है।
---------------------------------------------इनसेट

18 नवंबर से शुरुआत होगी
चित्रकूट। पंडित शिवभवन भारद्वाज ने बताया कि 18 नवंबर से वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। नवंबर माह में 18, 21,22, 23, 24, 25, 26 व 30 तारीख शुभ हैं। दिसंबर माह में 1, 4, 5 व 6 तारीखें विवाह के लिए शुभ हैं। इसके बाद खरमास और शुक्र अस्त होने के कारण विवाह रुक जाएंगे।
फिर 2026 में जनवरी माह में 1, 2, 7, 19 व 27 को विवाह होंगे। फरवरी माह में 1, 2, 3, 6, 8, 12, व 28 तक और मार्च तक 1, 2, 5, 12 ,24, जुलाई में 1, 6, 7 व 11 को विवाह मुहूर्त है।

28 सीकेटीपी-6- परिचय- साड़ी की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं । संवाद

28 सीकेटीपी-6- परिचय- साड़ी की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed