फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Many cows missing from cowshed, notice

गोशाला से कई गोवंश गायब, नोटिस

Wed, 27 Nov 2019 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Many cows missing from cowshed, notice
चित्रकूट। डीएम ने जब गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए सदर एसडीएम को मुख्यालय से सटे खोह व पाही गांव भेजा तो सच्चाई सामने आ गई। अस्थाई गोशाला में दर्ज गोवंश की संख्या का मिलान किया तो ज्यादातर गायब मिलीं। पाही गांव में तो निजी प्रयास से गोशाला का संचालन हो रहा है जबकि खोह में संचालित गोशाला में मानक की अनदेखी है। यह रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजी गई है। डीएम ने बीडीओ को मौके पर जाकर मानक पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दो प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजबहादुर ने पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के खटवारा गांव में चौपाल के दौरान गांव में विकास न होने, सूचनाएं गलत देने व अरछा बरेठी गांव में गोशाला में एक गाय की मौत, गोवंश आश्रय केंद्र में समुचित व्यवस्था न होने के चलते प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी की है। इसके अलावा सदर एसडीएम अश्वनी कुमार पांडेय ने खोह व पाही गांव की गोशाला में निरीक्षण के दौरान दो माह से कई गोवंश नदारद, भूसा, पानी की चरही की व्यवस्था न मिलने पर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इस पर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने डीपीआरओ को ग्राम के जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed